The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

पैरों से चित्र बनाने वाली पूनम अब विशेष विद्यालय में पढ़ेगी मिलेगी छात्रवृत्ति

Spread the love

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज जनदर्शन में पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं।
आज सीएम से रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय बिटिया पूनम ने भेंट की। बिटिया पूनम की माता ने सीएम को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। इसके बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। सीएम ने अत्यंत आत्मीयता से बिटिया पूनम से बात की और उसे स्नेहपूर्वक दुलार किया। उन्होंने पूनम की माता को आश्वस्त करते हुए कहा कि “हम आपके साथ हैं, आपको बिटिया के लिए किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।” पूनम बिटिया की पढ़ाई की उचित व्यवस्था के लिए उसे विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश दिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *