The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshPolitics

मंत्री परमार का विवादित बयान, कांग्रेस ने हटाने की मांग की

Spread the love

भोपाल। आगर मालवा में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। मंत्री ने कहा कि ‘राजा राममोहन राय अंग्रेजों के दलाल थे’ और यह कि अंग्रेजों के मिशनरी स्कूल लोगों की आस्था बदलने के लिए चले। उनके अनुसार, अंग्रेजों ने फर्जी समाज सुधारक के रूप में राजा राममोहन राय को पेश किया। मंत्री ने बिरसा मुंडा की वीरता और अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ उनके आंदोलन को भी बताया।
इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। प्रदेश प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा कि राजा राममोहन राय सिर्फ समाज सुधारक नहीं बल्कि पत्रकार और लेखक भी थे, जिन्होंने सती प्रथा को बंद कराया और विधवा पुनर्विवाह पर जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मंत्री को हटाने की मांग की, ताकि देश के नायकों पर विवादित टिप्पणियाँ करने वालों के खिलाफ सख्त नजीर कायम हो सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *