The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

StateMadhya Pradesh

शहीद जवान आशीष शर्मा को लोगों ने दी आखिरी सलामी

Spread the love

बालाघाट। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मध्य प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का पार्थिव शरीर जब बालाघाट लाया गया, तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि देने के दौरान बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा भी अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और साथी जवानों के साथ गले मिलकर फूट-फूटकर रो पड़े। उनका यह भावुक दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। श्रद्धांजलि के बाद पार्थिव शरीर को नरसिंहपुर जिले के पैतृक गांव बोहानी ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम बोर तालाब क्षेत्र में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुठभेड़ में इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को गोली लगी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor