The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

StateChhattisgarhSports

राज्य की बेटी संजू यादव बनी वर्ल्ड कप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Spread the love

दुर्ग। भारत की बेटियों ने खेल के मैदान में अपना जलवा दिखाते हुए बांग्लादेश में हुए कबड्डी वर्ल्ड कप में फाइनल में चाइना की टीम को हराकर भारत को विजेता बनाया। इस उपलब्धि पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग और ज्यादा खुश हैं क्योंकि इस टीम में शामिल संजू देवी यादव ने देश के खेल इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। कोरबा के पास स्थित छोटे से कस्बे कारेकसार की रहने वाली संजू देवी यादव ने झोपड़ी से वर्ल्ड कप के स्टेज तक का सफर तय कर “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का खिताब अपने नाम किया। दीहाड़ी मजदूर माता-पिता की बेटी संजू यादव ने कठिन संघर्ष और मेहनत के दम पर अपने खेल को नई पहचान दी। वर्ल्ड कप जीतने के बाद संजू देवी दुर्ग सांसद और छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के संरक्षक विजय बघेल के निवास स्थान पहुंची, जहां सांसद ने उसका स्वागत किया और कहा कि यह खेल मिट्टी से जुड़ा है और इसे खेलने वाले अक्सर गरीब तबके से होते हैं। सांसद ने अपनी और अपने भाई शशिकांत बघेल की कबड्डी की राष्ट्रीय उपलब्धियों का जिक्र करते हुए संजू के अचीवमेंट को महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर संजू यादव ने भी अपने अनुभव साझा किए

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor