The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeMISC

कत्लगाह ले जाते ट्रक से 19 भैंस बरामद

Spread the love

आरंग। आरंग पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम गुल्लू और गुदगुदा के बीच संदिग्ध अवस्था में खड़े एक मालवाहक वाहन से 19 भैंस बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार, आरंग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुल्लू और गुदगुदा के मध्य मुख्य मार्ग पर एक मालवाहक गाड़ी क्रमांक यूपी 83 सीटी 8790 संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जब पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली, तो गाड़ी के पास या अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। बताया जाता है कि पुलिस के आने की भनक लगते ही चालक और उसके साथी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर बेहद क्रूरता के साथ ठूस-ठूस कर बांधी गई 19 भैंस मिली।
पुलिस ने सभी मवेशियों को वाहन से बाहर निकाला और सुरक्षित आरंग नगर पालिका के कांजीहाउस भिजवाया। जहां उनके चारे और पानी की व्यवस्था की गई है। आरंग पुलिस ने उत्तर प्रदेश पासिंग नंबर वाले उक्त मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू कि अज्ञात वाहन चालक और तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *