The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रधानमंत्री आवास पर सरकार का दावा शर्मनाक: बैज

Spread the love

रायपुर। गरियाबंद के देवभोग के माडागांव के सुशासन तिहार में कमार परिवार ने प्रधानमंत्री आवास के लिए जिला पंचायत सीईओ के पैर पर गिर कर आवास की मांग की। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह घटना भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री आवास पर किये गये दावों की जमीनी हकीकत है। उन्होंने कहा, कमार जनजाति विशेष संरक्षित जनजाति है, इन्हें राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहा जाता है तथा सभी शासकीय योजनाओं के केंद्र बिंदु में इन्हें रखा जाता है। जब कमार परिवार प्रधानमंत्री आवास के लिए अधिकारी के सामने दंडवत होने को मजबूर है, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास की क्या हकीकत होगी? यह घटना सरकार के लिए शर्मनाक है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *