The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पेट्रोल-डीजल की कमी, राडा प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति में आ रही कमी का असर अब ऑटोमोबाइल व्यवसाय पर भी पडऩे लगा है। इसी विषय को लेकर रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार एवं कीर्तिमान राठौर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नई दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की डिलीवरी के समय प्रत्येक वाहन में 2 से 5 लीटर पेट्रोल अथवा डीजल डालना आवश्यक होता है। इसके अलावा शोरूम एवं सर्विस संचालन के लिए उपयोग किए जाने वाले जनरेटरों में भी डीजल की आवश्यकता पड़ती है। वर्तमान में ईंधन की सीमित उपलब्धता के कारण वाहन डिलीवरी एवं व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। राडा पदाधिकारियों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि ऑटोमोबाइल डीलर्स को ड्रम अथवा कैन के माध्यम से पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि ग्राहकों को समय पर वाहनों की डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।
कलेक्टर गौरव कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि समस्या का शीघ्र समाधान करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा ऑटोमोबाइल उद्योग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर राडा की ओर से अमर पारवानी, विवेक गर्ग, कैलाश खेमानी एवं अभिनव ऋषि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *