The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

10 बाइक और ट्रैक्टर के साथ वाहन चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Spread the love

वाहन चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना थाना क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह जिले और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था तथा मास्टर चाबी की मदद से दोपहिया और अन्य वाहनों की चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें और 1 ट्रैक्टर बरामद किया गया, जो सूरजपुर और सरगुजा जिलों से चोरी किए गए थे। गिरफ्तार मास्टरमाइंड की पहचान सूर्यकांत राजवाड़े के रूप में हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जांच के दौरान गिरोह से जुड़े कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *