शहीद परेड में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने शहीदों के नामों का वाचन कर शहादत को कोटि-कोटि नमन
धमतरी। प्रतिवर्षानुसार 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए रक्षित आरक्षी केंद्र धमतरी में शहीद परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा शहीदों के नामों का वाचन कर उनकी शहादत को कोटि-कोटि नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के इस कड़ी में धमतरी धमतरी विधायक रंजना डिपेंद्र साहू, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, महापौर विजय देवांगन, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धमतरी पी.एस. एल्मा, पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, निवेदिता पॉल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों, शहीद परिवार तथा उपस्थित अतिथि व गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों की शहादत को नमन किया गया। रक्षित निरीक्षक के देव राजू द्वारा शहीद परेड का नेतृत्व किया गया।

