The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

कर्मचारियों की कमी से राजस्व मामलों का नहीं हो पा रहा निराकरण

Spread the love

अभनपुर। अनुविभागीय राजस्व एवं तहसील न्यायालय अभनपुर में कर्मचारियों की कमी के कारण राजस्व मामलों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से एक दर्जन से अधिक पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक (आरआई) के पद रिक्त होने से भूमि संबंधी महत्वपूर्ण प्रकरण लंबित हैं।
जानकारी के अनुसार विवादित भूमि, नामांतरण, त्रुटि सुधार, सीमांकन, बटांकन तथा नक्शा सुधार जैसे मामलों में समय पर जांच और रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके चलते किसानों और ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यहाँ पदस्थ अधिकांश पटवारियों को अपने मूल हल्के के साथ अतिरिक्त हल्कों का भी काम भी देखन पड़ रहा है। कई राजस्व निरीक्षकों को दो-दो क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यभार बढ़ने के कारण वे समय पर निरीक्षण और आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन से रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि राजस्व मामलों का समयबद्ध निराकरण हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *