The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSports

अंडर 18 एशिया कप विजेता खिलाड़ी ने सीएम से की मुलाकात

Spread the love

रायपुर। भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के एशिया कप विजेता खिलाड़ी अवि मानिकपुरी आज सीएम निवास कार्यालय में सीएम विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद थे।
सीएम साय ने अवि मानिकपुरी को अंडर-18 एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अवि मानिकपुरी की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि अवि आने वाले वर्षों में भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रतिभाएं अवसर मिलने पर वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हैं और अवि इसकी मिसाल हैं।
राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रही है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है।
गौरतलब है कि बिलासपुर निवासी अवि मानिकपुरी देश के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों में शामिल हैं। हाल ही में जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जिसमें अवि मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *