उत्कलवासियों ने मनाया रज्ज उत्सव
रायपुर। राज्य में बड़ी संख्या में उत्कल वासी निवास करते है। इस बार उत्कल महिला समाज को उपासना सेवा फाउंडेशन के महिला आयाम प्रमुख देवी श्री साहू और उनकी टीम ने समाज की महिलाओं को एकजुट कर रज्ज उत्सव कार्यक्रम अनुपम गार्डन में आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में उत्कल समाज की महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने अपने -अपने घरो से अपने हाथों से बनाए व्यंजन लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहाँ झूले का आनंद लिया। आखिर में सभी ने एक साथ बैठकर व्यंजन का लुत्फ़ उठाया। उपासना सेवा फाउंडेशन ने कहा कि इसी तरह महिलाओं को जागरूक और संगठित करने के काम करती रहेंगी।

