The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

सीएम मोहन यादव करेंगे सोलर पार्क का शुभारंभ

Spread the love

Mohan Yadav 29 जून को Neemuch में 500 मेगावॉट और Shajapur में 450 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 440 मेगावॉट की सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना के पावर परचेज एग्रीमेंट और करीब 1553.98 करोड़ रुपये के औद्योगिक व विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री Pralhad Joshi और प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री Rakesh Shukla भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना प्रदेश की पहली सौर ऊर्जा भंडारण परियोजना होगी, जिसमें 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर तय की गई है। वहीं नीमच और शाजापुर सोलर पार्क की दर 2.14 रुपये प्रति यूनिट आई है, जो देश की न्यूनतम दरों में शामिल बताई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor