The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

चार दिन की खामोशी के बाद विधायक का एक्शन, गुना में शुरू हुई नई राजनीतिक चर्चा

Spread the love

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिल्ली रवाना होते ही गुना विधायक पन्नालाल शाक्य अचानक सक्रिय नजर आए। उन्होंने कूनो नदी के उद्गम स्थल ग्राम पांज पहुंचकर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का विधिवत समापन किया, जिसके बाद उनकी सक्रियता सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। बता दें कि सिंधिया चार दिवसीय गुना प्रवास पर थे, लेकिन इस दौरान विधायक उनके कई कार्यक्रमों और हाई प्रोफाइल बैठकों में नजर नहीं आए। वहीं सिंधिया के दिल्ली लौटते ही विधायक ने नदी तट पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुएं, बावड़ी, तालाब और जल स्रोतों के संरक्षण में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। विधायक की इस अचानक सक्रियता को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग इसके सियासी मायने तलाश रहे हैं। हालांकि कार्यक्रम में जल संरक्षण और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को बचाने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *