The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

संपत्ति विवाद में महिला के साथ क्रूरता, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Spread the love

उज्जैन के महिदपुर के झारड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां संपत्ति विवाद के चलते एक 40 वर्षीय महिला के साथ उसके ससुराल पक्ष ने अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि महिला के बाल काट दिए गए, उसे जूतों की माला पहनाई गई, उसकी लज्जा भंग की गई और अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार पीड़िता पिछले कुछ वर्षों से अपने बच्चों के साथ अलग रह रही थी और हाल ही में पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने ससुराल पहुंची थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पीड़िता की शिकायत पर पति, ससुर सहित 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor