The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

17 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, अजय बने एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज, ओमप्रकाश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार नियुक्त

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट की ओर से तबादला आदेश आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जगदलपुर के प्रथम जिला-सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को स्पेशल जज (एनआईए कोर्ट), जगदलपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा बलौदाबाजार के प्रधान जिला-सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) बनाया गया है। वहीं, बलौदाबाजार के प्रथम जिला-सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा का तबादला छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर किया गया है।
द्वितीय जिला-सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर रूपनारायण पात्रे को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी का सचिव बनाया गया है। सिद्धार्थ अग्रवाल को द्वितीय अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर से प्रथम अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर नियुक्त किया गया है। किरण कुमार जांगड़े को प्रथम अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज बनाया गया है। विनय कुमार प्रधान को एफटीसी (पॉक्सो), रायपुर से रायपुर की एफटीसी कोर्ट में पदस्थ किया गया है। वहीं, डमरूधर चौहान को षष्ठम अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश, रायपुर से दशम अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश, रायपुर बनाया गया है।
तबादला आदेश में विनिता वारनेर को प्रधान जिला-सत्र न्यायाधीश, सूरजपुर से बलौदाबाजार भेजा गया है। थामस एक्का को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सूरजपुर से प्रधान जिला-सत्र न्यायाधीश, सूरजपुर बनाया गया है। संगीता नवीन तिवारी को स्पेशल जज (एनआईए), जगदलपुर से प्रथम जिला-सत्र न्यायाधीश, बलौदाबाजार नियुक्त किया गया है। डॉ. मनोज कुमार प्रजापति को प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज से सारंगढ़ भेजा गया है।
अमित राठौर को द्वितीय अतिरिक्त जिला-सत्र न्यायाधीश, सारंगढ़ से रायपुर स्थानांतरित किया गया है। सुमित कपूर को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) पद से जिला-सत्र न्यायाधीश, रायपुर तथा अमित कुमार कोहली को छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी के एडिशनल डायरेक्टर पद से प्रधान जिला-सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *