The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भीषण सड़क हादसा :कार और ऑटो में जोरदार टक्कर,महिला समेत तीन की मौत,8 लोग घायल

Spread the love

बेमेतरा। बेमेतरा में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। हादसा ऑटो और जाइलो कार की आमने-सामने की भिड़ंत से हुआ है। ऑटो सवार शोक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दुर्ग लौट रहे थे। हादसा साजा थाना क्षेत्र में हुआ है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, भिलाई का मानिकपुरी परिवार बेमेतरा के ठाठापुर में एक शोक कार्यक्रम में गया था। वहां से22अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे ऑटो से लौट रहा थ। तभाी वे जाइलो कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर ही भिलाई के डबरा पारा निवासी गीता बाई 50वर्ष और बहादुर दास 50वर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से दो की हालत गंभीर देख तत्काल उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी 6 को देर रात रायपुर रेफर किया गया। इनमें कार ड्राइवर साजा निवासी परमेश्वर सेन 36वर्ष की रायपुर लाते समय रास्ते में मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *