The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

रास्ते देना कहना ऑटो चालक को पड़ा भारी, चाकू से हमला

Spread the love

कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के बुधवारी बाजार में देर रात ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात कुछ युवक सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ऑटो चालक ने युवकों से रास्ते से हटने की बात कही । इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई और चाकूबाजी तक पहुंच गई। आरोप है कि युवकों ने ऑटो चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर और स्थानीय दुकानदार ने तुरंत घायल ऑटो चालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
इस घटना की
सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में हमला करते हुए दिख रहे युवकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। लोगों का कहना है कि रात के समय असामाजिक तत्व खुलेआम सड़कों पर बैठते हैं, शराब पीते हैं और आए दिन मारपीट व चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल का बयान दर्ज करने के बाद मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। आपराधिक घटनाओं को देखते हुए लोगों ने मांग की है कि रात में गश्त बढ़ाई जाए और बुधवारी बाजार क्षेत्र में स्थायी पुलिस पिकेट लगाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *