छात्रावास में जहरीले सांप का कहर, 3 आदिवासी छात्राओं की मौत, 3 नागपुर रेफर
गढ़चिरौली: छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। शासकीय कन्या छात्रावास में जहरीले सांप के काटने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं का इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। गंभीर रूप से प्रभावित तीन छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए नागपुर भेजा गया है। उनकी हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।
घटना के बाद छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि छात्रावास में सांप के पहुंचने की स्थिति कैसे बनी और घटना के बाद छात्राओं को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई या नहीं।
हादसे के बाद छात्रावास में मातम का माहौल है। प्रशासन की ओर से घटना के कारणों और जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच की जा रही है।
