बॉलीवुड के 3 बड़े एक्टर मुश्किलों में FDA ने जारी किया नोटिस
मुंबई। बॉलीवुड के 3 बड़े एक्टर मुश्किलों में फंस गए हैं। दरअसल इलायची के एक विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने विज्ञापन को लेकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का कहना कि यह विज्ञापन प्रतिबंधित विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रचार हो सकता है। नोटिस में तीनों से विज्ञापन में उनकी भूमिका को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
