The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सारनाथ एक्सप्रेस के पांच स्लीपर कोच कम करके जोड़ रहे एसी बोगी,आम यात्री नाराज

Spread the love

रायपुर । सारनाथ एक्सप्रेस की पांच स्लीपर कोच को हटाकर एसी बोगी जोड़ने और थर्ड एसी में आठ बर्थ कम करने के रेलवे के फैसले पर आम यात्री आवाज उठा रहे है। वहीं रेलवे अफसरों का तर्क है कि आने वाले दिनों में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 130 करने की तैयारी है।स्लीपर कोच खुले होने से हवा घुसने की वजह से रफ्तार कम होती है। वहीं ज्यादातर यात्रियों की पसंद एसी थ्री थी इसलिए पांच स्लीपर कोच को कम करके एसी बोगी जोड़ी जा रही है। कोरोना संकट के चलते रेलवे पिछले करीब एक साल से आम यात्रियों की जेबें काटकर अपनी कमाई बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहा है।इसी क्रम में दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस के पांच स्लीपर कोच की कटौती करने जा रही है। इससे आम यात्रियों को मिलने वाले चार सौ बर्थ का कोटा स्वत: समाप्त हो जाएगा। स्लीपर में बर्थ फुल होने के बाद यात्रियों को मजबूरी में अधिक किराया देकर थर्ड एसी की टिकट लेकर यात्रा करने को विवश होना पड़ेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor