The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

1 नवंबर को सात समंदर पार निवासरत छत्तीसगढ़ियों को ममता चंद्राकर करेंगी संबोधित

Spread the love

रायपुर। जब 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा होगा, तो इसकी खुशी सात समंदर पार निवासरत छत्तीसगढ़ियों में भी होगी। इसी लिए नॉर्थ अमेरिका में निवास करने वाले छत्तीसगढ़ियों ने छत्तीसगढ़ स्थापना पर आधारित एक विशेष समारोह रखा है। इस समारोह को खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति, प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगी। वे इस आयोजन के इंट्रैक्चुअल सेशन में हिस्सा लेंगी, और छत्तीसगढ़ी मूल के अमेरिका निवासियों से संवाद करेंगीं। प्रसिडेंट गणेश कर ने इसके लिए पद्मश्री चंद्राकर को विशेष आग्रह भेजा है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor