The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में तीन अफसरों का तबादला

Spread the love

THEPOPATLAL राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों का तबादला कर दिया है। सबसे महत्वपूर्ण फेरबदल राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में हुआ है। विभाग से रीता शांडिल्य को हटा दिया गया है। वहां अब नीलम नामदेव एक्का को सचिव बनाकर भेजा जा रहा है।सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक 2002 बैच की रीता शांडिल्य अब तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग की सचिव होंगी। शांडिल्य अभी तक राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इस पद पर उन्हें जनवरी 2020 में तैनात किया गया था। उनकी जगह पर 2005 बैच के IAS नीलम नामदेव एक्का को राजस्व सचिव बनाया गया है। उनके पास राहत आयुक्त और भू-अभिलेख आयुक्त की भी जिम्मेदारी रहेगी। एक्का अभी तक जन शिकायत विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके पास विमानन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक की भी जिम्मेदारी थी। इस फेरबदल के बीच तकनीकी शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे 2006 बैच के भुवनेश यादव से यह विभाग कम हो जाएगा।सरकार ने 2017 बैच के आकाश छिकारा को दंतेवाड़ा जिला पंचायत का मुख्य कार्य पालन अधिकारी बनाया है। छिकारा अभी महासमुंद जिला पंचायत के CEO हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *