The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बड़ी खबर: दुर्ग जिले में कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की मौत, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

Spread the love

दुर्ग। दुर्ग जिले में कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जिसके बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा गया है। सूचना मिली है कि 79 साल की बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तुंरत बुजुर्ग महिला को 14 अक्टूबर को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुजुर्ग का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान महिला ने देर रात दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने नगर निगम भिलाई को महिला का शव सौंप दिया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शव का अंतिम संस्कार किया गया। जिले में करीब 37 दिन बाद कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसके पहले कोरोना से 20 सितंबर को मौत हुई थी।
1135 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिसमें प्रदेश में मिले 28 एक्टिव केस में से अकेले दुर्ग से 6 कोरोना केस मिले हैं। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या मात्र 3 है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 50 पहुंच गई है। जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में पहले से बढ़ोत्तरी होते जा रही है। कुछ दिन पहले ही यहां एक ही दिन में 13 मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद फिर से लापरवाही बरती जा रही है। हालत यह है कि सार्वजनिक स्थलों, बाजारों यहां तक की शासकीय कार्यालयों तक में कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। मास्क लगाने को लेकर प्रशासन भी अब लोगों पर कोई सख्ती या जागरूकता के कार्य नहीं कर रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor