The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कांग्रेस ने मारी बाजी

Spread the love

THEPOPATLAL कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट और तीनों विधानसभा सीटें जीत ली। इसके साथ ही राज्य में सरकार चला रही BJP का उपचुनाव में सफाया हो गया। मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भाजपा के रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 8766 वोटों से हराया। इसके बाद, राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा- हम महंगाई की वजह से उपचुनाव में हारे।

राज्य की अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजय अवस्थी, जुब्बल-कोटखाई सीट पर रोहित ठाकुर और फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की। जुब्बल-कोटखाई सीट पर तो भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रही। उपचुनाव से पहले मंडी लोकसभा सीट और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट भाजपा के पास थी वहीं अर्की और फतेहपुर विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास थीं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *