The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटा, दो की मौत, दो घायल

Spread the love


राजनांदगांव। ​जिले के मोहला थाना इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला और एक पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटने के कारण पिकअप पलट गया। उक्त घटना के दौरान गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन दोपहर 4 बजे पिकअप क्रमांक सीजी 08 एएन 8063 में काला पत्थर व सीमेंट बोरी भरकर अपने घर ग्राम सारदा जा रहा था। तभी पिकअप का टायर ​फटने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटने की वजह से उसमें बैठे अतुल किरंगे पिता धन्नू किरंगे उम्र 17 साल तथा देवेन्द्र नुरेटी पिता रामदास उम्र 16 वर्ष दोनो ग्राम सारदा की मौत हो गई है। उक्त मामले में पुलिस ने पिकअप चालक अरविंद कुमार साव पिता अनंतलाल साव उम्र 40 साल निवासी सरखेड़ा थाना औधी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा है।
“संजय चौबे की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *