The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने बेटी को किया आग के हवाले

Spread the love

दुर्ग । घरेलू विवाद के चलते एक निर्दयी पिता ने अपनी मासूम बेटी को आग के हवाले कर दिया। उक्त घटना दुर्ग जिले के पोटियाकला की है। महिला की शिकायत के बाद पुलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी तीरथ पटेल का अपनी पत्नी से विवाद कर उसे पीट रहा था ये सब देख बेटी ने पिता को मारपीट करने से रोका। वहीं बेटी का टोकना पिता को इतना बुरा लगा कि जान से मारने के लिए मासूम को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उसकी मां ने मासूम को बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची आग से 70 प्रतिशत झुलस गई है। मामले की सूचना पर पुलगांव थाना पुलिस ने आरोपी तीरथ पटेल को गिरफ्तार किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *