The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कानन पेंडारी चिड़ियाघर में एक मादा बाघ की मौत

Spread the love

बिलासपुर । बिलासपुर जिले में स्थित कानन पेंडारी चिड़ियाघर में एक मादा बाघ की मौत हो गई है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थी। कानन पेंडारी चिड़ियाघर के अधिकारियों ने 3 मार्च को बताया कि कानन पेंडारी चिड़ियाघर में बुधवार को उपचार के दौरान एक मादा बाघ की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मादा बाघ को अचानकमार बाघ अभयारण्य के वन परिक्षेत्र छपरवा से गंभीर अवस्था में कानन पेंडारी लाया गया था।अधिकारियों ने बताया कि वन अधिकारियों और चिकित्सकों की उपस्थिति में बाघिन का पोस्टमार्टम कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बाघिन की उम्र लगभग 13 वर्ष थी। वन अधिकारियों ने बताया कि उम्रदराज होने के कारण बाघिन के कई महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor