The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नर्सिंग की 11 छात्राओं को हॉस्टल से निकाला बाहर,जाने पूरा मामला

Spread the love

जगदलपुर । जगदलपुर स्थित सूर्या कॉलेज की 11 छात्राओं को सोमवार शाम हॉस्टल से बाहर निकाल दिया गया। ये सभी नर्सिंग की स्टूडेंट्स हैं। बताया जा रहा है कि सभी ने फोर्थ सेमेस्टर और हॉस्टल की फीस नहीं भरी थी, इसलिए प्रबंधन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। हॉस्टल से बाहर निकाले जाने के बाद सभी छात्राएं शाम 7 बजे कलेक्टर रजत बंसल से मिलने पहुंच गईं। कलेक्टर ने इस मामले को संज्ञान में लिया और एसडीएम दिनेश नाग को पूरे मामले पर हॉस्टल प्रबंधन से बात करने को कहा है। हालांकि करीब 1 घंटे के बवाल के बाद सभी को वापस हॉस्टल बुला लिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *