The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सीआरपीएफ और पुलिस विभाग के 135 जवान कोरोना की चपेट में आए

Spread the love

रायपुर। सीआरपीएफ जवान और पुलिस विभाग भी कोरोना की चपेट में आए हैं। पीएचक्यू के 10 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रायपुर के अलग-अलग थानों में 5 से ज्यादा जवान संक्रमित मिले हैं। बिलासपुर में 40 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान संक्रमित पाए गए हैं। बस्तर संभाग में सीआरपीएफ के लगभग 50 जवानों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रायगढ़ में भी 1 एएसआई समेत 30 आरक्षक कोरोना की चपेट में आए हैं। बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 5,476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी। और वहीं 1,933 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor