The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

18 वर्षीय युवती ने ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे रेलवे ट्रैक के किनारे लगाई छलांग,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय की लड़की ने रेलवे ओवरब्रिज से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए सीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में युवती के इस आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, लालखदान-महमंद निवासी ऊषा सूर्यवंशी पिता भागवत सूर्यवंशी 18 वर्षीय दसवीं कक्षा तक पढ़ी है। वह रोजी-मजदूरी करती है। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे वह अपने घरवालों को खेत में धान की रोपाई करने जाने के नाम से निकली थी। युवती पैदल लालखदान मेनरोड होते हुए रेलवे ओवरब्रिज तरफ आ गई। अचानक वह ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे रेलवे ट्रैक के किनारे छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor