The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कार और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत ,एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Spread the love


दुर्ग। कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में 2 छात्रों की मौत हो गई है। वहीं एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों दोस्त कार में बैठकर नाश्ता करने जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया है। हादसा स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह के वक्त कैलाश नगर निवासी सौरभ यादव अपने दो दोस्त समीर कुजूर और एम .कामेश के साथ नाश्ता करने के लिए बाईपास रोड स्थित किसी होटल में जा रहे थे।उसी वक्त दूसरी तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आ गया। इसके बाद दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई।
हादसे के बाद कार सवार तीनों छात्र कार में ही फंस गए थे। वहीं ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आस-पास के लोगों ने जैसे ही इस घटना को देखा वे मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी इसकी खबर दी गई थी। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और तीनों को कार से निकालने का प्रयास किया गया। बताया गया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों काफी देर तक अंदर फंसे रहे। उन्हें बहार निकाला गया, तब तक सौरभ यादव और समीर कुजूर की जान जा चुकी थी। इसके अलावा एम. कामेश की हालत गंभीर थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *