The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

सेल्फी के दौरान फिसला पैर, इटमा वॉटरफॉल में गिरा 21 वर्षीय युवक

Spread the love

शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इटमा वॉटरफॉल में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। प्रयागराज से अपने परिवार के साथ घूमने आए 21 वर्षीय युवक का जलप्रपात के किनारे सेल्फी लेते समय पैर फिसल गया, जिससे वह तेज बहाव में नीचे जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अतरैला थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ अधिकारी विवेक पांडे के मुताबिक नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। गौरतलब है कि इटमा वॉटरफॉल में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खतरनाक स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था नहीं होने के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *