Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रविवार को मिले 2502 संक्रमित, 2 की मौत

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ में रविवार को 2502 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 102 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 2 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13068 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। प्रदेश में पॉजिटिव दर 8.5 प्रतिशत हो गई है। वहीं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। उन्होनें ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। जुनेजा ने ट्वीटर पर लिखा कि कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने पर आज मैंने अपनी कोविड जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिलेवार मरीजों की संख्या रायपुर 830,कोरबा 246,रायगढ़ 227,दुर्ग 201,बिलासपुर 335,जांजगीर 190,राजनांदगांव 123,जशपुर 89,सरगुजा 58,धमतरी 46,कोरिया 24,बालोद 16,महासमुंद 15,बलौदाबाजार 14,दंतेवाड़ा 14,सुकमा 14,कांकेर 08,बलरामपुर 08,मुंगेली 08,कोंडागांव 07,सूरजपुर 06,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 06,बस्तर 05,गरियाबंद 04,कबीरधाम 03,बीजापुर 02,नारायणपुर 02,बेमेतरा 01 कोरोना संक्रमित मिले।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor