The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार देर रात सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अंदर फंसे युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। जानकारी के मुताबिक, रायपुर के हीरापुर निवासी सितेंद्र पाठक 42 वर्ष पुत्र रामगोपाल पाठक, दोंदे खुर्द निवासी लालता प्रसाद द्विवेदी 45 वर्ष पुत्र रामलोचन द्विवेदी व अशोक यादव 45 वर्ष पुत्र डंडी राम यादव और खोरसी निवासी भोला गोस्वामी 19 वर्ष चारों अपने दोस्त मनीष यदु के बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुसमी गए थे। वहां से रात करीब 11 बजे लौटने के दौरान संडी के पास ढाबे से पहले तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि मौके पर ही सितेंद्र पाठक,लालता प्रसाद द्विवेदी और अशोक यादव की मौत हो चुकी थी। जबकि भोला गोस्वामी घायल था। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक ट्रक ड्राइवर थे। कार लालता प्रसाद की थी, वही ड्राइव भी कर रहा था। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor