The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

40 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार

Spread the love

अम्बिकापुर। सरगुजा पुलिस ने मंगलवार को 40 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 शातिर चोरों को उत्तरप्रदेश-मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। चोरों के पास से पुलिस ने 4.5 लाख रुपए सहित लाखों के सोना-चांदी की ज्वेलरी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा पुलिस ने मंगलवार को 40 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ और मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया है। तीनों चोर अम्बिकापुर कोतवाली थाना और गांधी नगर थाना क्षेत्र के कई इलाकों में चोरी की घटना को अंजाम दिए थे। चोरों पर कुल चोरी के 36 मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 458 ग्राम सोना, 2.50 किलो चांदी और 4.5 लाख रुपए कुल 30 लाख से अधिक रुपए का सामान जब्त किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *