Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

गुजरात के वडोदरा में 2 समूहों के बीच सांप्रदायिक झड़प के बाद 40 गिरफ्तार

Spread the love


गुजरात पुलिस ने सोमवार को वडोदरा के सावली में दो समूहों के बीच सांप्रदायिक झड़प के बाद 40 लोगों को गिरफ्तार किया। सावली शहर में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए और पथराव किया। पास में एक मंदिर है। वड़ोदरा रुरल पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम को समुदाय विशेष का एक धार्मिक कार्यक्रम था. इसी कार्यक्रम के लिए लोगों ने एक मंदिर के पास स्थित बिजली के पोल पर धार्मिक ध्वजा लगा दिया. दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया. देखते ही देखते यह विरोध आपस में हाथापायी और फिर मारपीट में तब्दील हो गया. शोर शराबा होने पर दोनों पक्षों से दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और फिर इनके बीच पथराव होने लगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor