The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

ट्रक स्कार्पियो की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

Spread the love

जांजगीर-चांपा। नेशनल हाइवे 49 के सुकली के पास मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात 1 बजे एक ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 2 भारतीय सेना के जवान, राजेंद्र कश्यप और पोमेश्वर जलतारे शामिल हैं। इनमे से कश्यप की 8 दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग दोस्त की बारात में शामिल होकर नवागढ़ लौट रहे थे। कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दरवाजों पर खून के निशान भी देखे गए। इस हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मृतकों की पहचान विश्वनाथ देवागन, भूपेंद्र साहू, कमलनयन साहू, राजेंद्र कश्यप और पोमेश्वर जलतारे के रूप में हुई है। सभी नवागढ़ के शांति नगर के निवासी थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *