The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एक ही परिवार के 6 लोग मिले कोरोना संक्रमित,विदेश से आए 2 यात्री भी पॉजिटिव पाए गए

Spread the love

रायपुर। कोरोना के नए वेरिएंट के दहशत के बीच विदेश से आने वाले यात्रियों की लापरवाही की वजह से एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं यात्रियों के जांच में पॉजिटिव की संख्या बढ़ गई है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।जानकारी के अनुसार राजनांदगांव में एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी लोग हाल ही में यात्रा कर लौटे है। इसके साथ ही यूएस से लौटे दो यात्री भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के नए वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए विदेश से लौटे 53 यात्रियों के सैंपल भुवनेश्वर भेजे गए हैं।पॉजिटिव मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग अब कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपल की संख्या बढ़ाई है। दूसरी ओर कई यात्रियों ने विदेश से लौटने के बाद अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया है। स्वास्थ्य अमला उनकी ट्रेसिंग करने में जुटा हुआ है।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कोरोना की फिर से दस्तक हुई है। यहां निजी स्कूल की प्रिंसिपल संक्रमित पाई गई है। वहीं 15 साल की एक छात्रा भी पॉजिटिव पाई गई है। बता दें कि 187 बच्चों का सैंपल लिया गया था। संक्रमित की पुष्टि के बाद प्रशासन ने निजी स्कूल को बंद कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor