The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

उठाईगिरी करने वाले अंतरराज्यीय ​गिरोह तीन महिलाएं समेत 7 गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर।कार का शीशा तोड़कर उठाईगिरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी अलग-अलग गैंग बनाकर कार को अपना निशाना बनाते थे। उठाईगीरी मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी रेलवे स्टेशन में आकर ठहरे हुए थे। गिरोह में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इनके कब्जे से उठाईगीरी का माल बरामद हुआ है।
पहली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को इंदू चौक में हुई थी। इस वारदात का शिकार आसमां कॉलोनी निवासी धीरज कुमार झा शिकार हुए थे। उन्होंने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान शिव टॉकीज चौक से पुराने बस स्टैंड रोड पर शादीघर के पास भी इसी तरह की उठाईगीरी की सूचना मिली। यहां कार का शीशा तोड़कर चोर बैग उठाकर ले गए थे। इसमें 1 लाख 25 हजार रुपए, लैपटाप व जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने गिरोह के अनुराम समीर (20), कंजर मोहल्ला वैशाली नगर बिहार, मुकेश नायर (36), क्वाईमुतुर, उकडम, तामिलनाडू, राज मराठी (30), वर्धा जिला नागपुर महाराष्ट्र, दीपक भाडे (36), रिंगरोड नागपुर, महाराष्ट्र, लक्ष्मीन मैनपाडे (50), सितूर, बिजयवाड़ा, आन्ध्र प्रदेश, गौरी गायकवाड़ (40), ग्राम सितूर, बिजयवाड़ा, आन्ध्रप्रदेश, राधा गायकवाड़ (53), ग्राम सितूर, बिजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 लैपटॉप बैग, एक लैपटॉप, 32 हजार रुपए व घटना में उपयोग में लाया गया पेचकस व अन्य सामान जब्त किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *