The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश व नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही पुलिस मुस्तैद

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विजुअल पुलिसिंग व नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु कहा गया जिसके परिपालन में दिनांक 11नवंबर को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव गौरव राय द्वारा महावीर चौक मैं शहर के समस्त थाना चौकी प्रभारियों का मीटिंग ली गई जिसमें अपराधों पर नियंत्रण हेतु शहर भ्रमण, होटल, ढाबा, लाज, बस अड्डा आदि चेक करना ,संदिग्धों से पूछताछ करना व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। गुंडा, बदमाश, निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वो पर सतत निगाह रखने को कहा गया इस मीटिंग में थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, ओपी चिखली एवं सुरगी सम्मिलित हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor