The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सीनियर डॉक्टर के थप्पड़ मारने से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने काम किया बंद

Spread the love

बिलासपुर। सीनियर डॉक्टर के थप्पड़ मारने से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल में काम बंद कर दिया। डीन डॉ केके सहारे की समझाइश के बाद जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए। छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) में बुधवार को उस समय गहमागहमी का माहौल हो गया, जब एक सीनियर डॉक्टर केएन चौधरी ने जूनियर डॉक्टर रोहित मोहरना को उसके साथी और मरीजों के सामने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जूनियर डॉक्टर आक्रोशित हो गए, और उन्होंने काम बंद कर दिया। पूरे घटनाक्रम में सीनियर डॉक्टर की गलती की बात कही जा रही है, और उन्हें माफी मांगने की बात कहते हुए जूनियर डॉक्टर्स ने डीन डॉ केके सहारे से इस बात की शिकायत की है। डीन डॉ. सहारे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जूनियर डॉक्टर को काम पर वापस जाने और आरोपी सीनियर डॉक्टर से बात करने की बात कही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *