Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक ने आदिवासी नृत्य समारोह कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक पुलिस डी एम अवस्थी द्वारा आज साइंस कॉलेज मैदान में दिनांक 28-29-30 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह साइंस कॉलेज ग्राउंड कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा संपूर्ण मेला स्थल व कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। पुलिस महानिदेशक महोदय ड्यूटी में लगे हुए समस्त अधिकारी गणों को साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में ड्यूटी के विषय में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।अवस्थी द्वारा सभी अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय महत्व के इस आदिवासी नृत्य समारोह में बेहद संवेदनशीलता से एवं सतर्कता से ड्यूटी करने का निर्देश दिए गए कार्यक्रम में आने वाले समस्त अंतरराष्ट्रीय व अंतर राज्य प्रतिभागियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor