The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सीएम भूपेश बघेल राजिम में प्रस्तावित किसान महापंचायत का किया समर्थन

Spread the love

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने राजिम में 28 सितंबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- किसान नेता यहां आ रहे हैं, उनका स्वागत है। सीएम बघेल ने कहा- दिल्ली में जो आंदोलन चल रहा था, उसको सबसे पहले हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने शुरू किया। पंजाब और हरियाणा में उन्होंने ट्रैक्टर से यात्राएं की। प्रियंका गांधी ने भी लगातार उत्तर प्रदेश और राजस्थान में किसान महापंचायत की। किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया है। किसान नेता छत्तीसगढ़ में आ रहे हैं तो उनका स्वागत है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *