सीनियर सिटीजन समिति ने वनांचल में बाटे वस्त्र व कंबल, लोगों ने सराहा
“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा। प्रतिवर्ष अनुसार सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा द्वारा जैन तीर्थ आदिवासी ग्राम बकेला एवं देवसरा के महिला एवं पुरुषों को दिनांक 24 दिसंबर रविवार के दिन समारोह आयोजित कर कंबल साड़ी एवं वस्त्र वितरित किए गए। उक्त अवसर पर आदिवासियों के उत्थान एवं चरित्र निर्माण हेतु समिति के सदस्य पंडरिया निवासी श्याम सुंदर मिश्रा एवं जगदीश जायसवाल के द्वारा गायत्री यज्ञ का भी आयोजन किया गया जिसमें समिति के सदस्यों ने एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम वासियों को मांसाहार एवं मदिरा सेवन त्याग करने हेतु प्रेरित किया गया। कंबल साड़ी वितरण प्रारंभ करने के पूर्व सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा के संरक्षक प्रेमचंद श्री श्री माल, अध्यक्ष मदन तंबोली , महिला सरपंच निरंजनी तिलगाम एवं अन्य सभी सदस्यों द्वारा भारत माता , छत्तीसगढ़ महतारी एवं सर्वधर्म संभाव के चित्र में सभी धर्म देवों के समक्ष प्रजनन कर एवं जय घोषकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। प्रारंभ में ग्राम पंचायत सरपंच एवं सीनियर सिटीजन समिति के संरक्षक एवं समिति के अध्यक्ष द्वारा कंबल साड़ी एवं वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित उपाधि समिति के उपाध्यक्ष सुखी राम चंद्रवंशी, डॉक्टर आर के भू आर्य, आर के पांडे, ईश्वरी सिंह ठाकुर, जगत राम निषाद ,कन्हैया लाल यादव ,रमेश तंबोली , ईवन कुमार साहू ,आरएन दुबे ,रामदास वैष्णव, संतोष कुमार मिश्रा, आर डी यदु, हसन अली,जीवधर शर्मा, भंवरलाल जी लुनिया ,विष्णु प्रसाद शर्मा, मन हरण पांडे, दामोदर प्रसाद शुक्ला, खुदा बख्श बक्सवी, सुखी राम चंद्रवंशी, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता, साहित्यकार मनजीत छाबड़ा, समाजसेवी अजय गुप्ता ,रोशन पाटील, सुशील शर्मा, पंडरिया के सदस्य गण जगदीश प्रसाद जायसवाल, श्याम सुंदर मिश्रा, वीरेंद्र कुमार शर्मा,चंद्रवीर सिंह ठाकुर ,मिलन बंजारा, मिठू दास गुप्ता, एवं नरेंद्र सिंह ठाकुर, ग्राम वासी धनाराम तिलगाम ,विजेंद्र मसकोले, घनश्याम सिंह मरावी, शत्रुहन बैगा,उत्तम सिंह मस्कोले, पूर्व सदस्य जिला पंचायत, मुखराम अध्यक्ष गोण समाज गन्गू सिंह मेरवी ,आत्माराम मरकाम ,अवध राम बैगा द्वारा कंबल साड़ी एवं वस्त्र विद्युत किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत के सरपंच, सचिव चिमनलाल धुर्वे देवसरा, विश्राम श्री धुर्वे खामी, आश्रम अधीक्षक संतोष कुमार बंदे एवं श्री कमलेश सिंह द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग दिया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रदेश प्रतिनिधि इंजीनियर से जैन द्वारा किया गया। Un