The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ठेकेदार की मजबूरी काम पूरा करना है लेकिन विभाग अब तक भुगतान को तैयार नही

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ रोड कॉरपोरेशन ने ठेकेदारों का करोड़ों रुपए का भुगतान रोक रखा है।इतना ही नहीं ठेकेदारों पर समय पर कार्य करने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है। लेकिन किए गए कार्यो का चलदेयक काफी समय से लंबित पड़ा है। आखिरकार भुगतान करने के लिए किसके निर्देश का इंतजार किया जा रहा है । ठेकेदारों का कहना है कि उनके मजदूरों की स्थिति बेहद ही खराब है। वे मजदूरों का भुगतान करने में असमर्थ हैं।कार्य बंद होने की स्थिति में आ गई है।करोड़ों रूपये के चलदेयक के अलावा ठेकेदारों के समाप्त किये कार्यो के सुरक्षा राशि और फाइनल बिल का भुगतान भी कई महीनों से रुका हुआ है। भुगतान नही करने के पीछे अधिकारियों की मानसिकता समझ से परे है।विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि नए मंत्रिमंडल के बाद मंत्री से पूछ कर भुगतान करेंगे बोला जा रहा है ।ऐसा पहली बार हो रहा है । लेकिन सवाल यहां खड़ा होता है कि आखिर जब अभी तक ठेकेदारों के बिलों का भुगतान नहीं हुआ तो फिर काम क्यों नहीं बंद कराया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *