कोरबा न्यायालय परिसर से महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश,समय पर पुलिस ने बताया

Spread the love

कोरबा। कोरबा न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला जिला न्यायालय की छत पर चढ़कर कूदने का प्रयास करती नजर आयी। जब कुछ लोगों ने इस महिला को देखा तब उसे रोकने का प्रयास शुरू हुआ। इस बीच पुलिस भी आ गई। काफी देर तक प्रयास के बाद महिला को सकुशल नीचे उतारा गया। पता चला है कि महिला पीडब्लूडी कॉलोनी रामपुर के समीप झोपड़पट्टी की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह पारिवारिक दिक्क्तें झेलते-झेलते तंग आ गई है, इसलिए उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया। रामपुर पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि महिला का अपने पति से विवाद है और कुटुंब न्यायालय में इनका प्रकरण चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.