The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

Spread the love

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ किया। डॉ. टेकाम ने रायपुर के पंडित आर.डी तिवारी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल खेल स्पर्धा के बालक वर्ग में बस्तर और सरगुजा संभाग के मध्य खेले जाने वाले मैच का शुभारंभ फुटबॉल की किक मारकर किया। उन्होंने इसके पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना का परिचय देते हुए सफल होने की कामना की। दोनों टीमों के मध्य खेले जा रहे फुटबॉल मैच का आनंद भी लिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ए.एम. बंजारा, स्कूल के प्राचार्य आर.के. गुप्ता, जिला खेल अधिकारी अनिल मिश्रा और संबंधित संभागों के कोच और खिलाड़ी मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *