The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhUncategorized

कार और बस मे भिड़ंत, मरवाही विधायक के पुत्र समेत तीन लोगों की मौत…..

Spread the love

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली के पेट्रोल पंप के पास आज रात एक कार और रॉयल बस की भिड़ंत में मरवाही विधायक के के ध्रुव के पुत्र बांगों विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ध्रुव, जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर और ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते की दर्दनाक मौत हो गई।
रात्रि तकरीबन 1:30 बजे विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ध्रुव अपने सहयोगी अधिकारी जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर तथा ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते अपने कार्य बिंझरा से कार से बांगों वापसी के दौरान कटघोरा थाना के बरपाली के पास पेट्रोल पंप के समीप अम्बिकापुर की ओर से आ रहे रॉयल बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी तथा थाना प्रभारी नवीन देवांगन तथा बांगों पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और दर्घटना ग्रस्त कार बस में जाकर फंस जाने की वजह से तीनों मृतकों के शव को घण्टो रेस्क्यू कर गैस कटर के जरिये निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही मरवाही विधायक के के ध्रुव कटघोरा पहुंच गए हैं और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।
”बी एन यादव की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *