The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

बीएसपी द्वारा कल सुमन की आशा संगीतमय संध्या का आयोजन

Spread the love

भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा 24 जुलाई (शुक्रवार) को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में सायं 7:30 बजे से सुमन की आशा संगीतमय संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष संगीत संध्या भारतीय फिल्म संगीत की दो महान पार्श्वगायिकाओं पद्मविभूषण आशा भोसले एवं पद्मभूषण सुमन कल्याणपुर के कालजयी एवं लोकप्रिय गीतों को समर्पित होगी।
इस अवसर पर अंचल की सुप्रसिद्ध गायिकाएँ अंजलि शुक्ला, गौतमी चक्रवर्ती, सुमीता सरकार, अनुष्का पाण्डेय एवं सोमा कश्यप तथा सुप्रसिद्ध गायक चलपति राव एवं जगमोहन अपनी मधुर प्रस्तुतियों से इन महान गायिकाओं के सदाबहार फिल्मी गीतों को स्वर देंगे। कार्यक्रम में 1970 के दशक से लेकर दोनों स्वर विभूतियों के दीर्घ एवं गौरवपूर्ण संगीत सफर के लोकप्रिय तथा सदाबहार गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। इस संगीतमय संध्या को अंचल के अनुभवी एवं प्रतिष्ठित संगतकारों द्वारा सजीव संगीत से विशेष गरिमा प्रदान की जाएगी।
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में सभी संगीत प्रेमियों एवं सुधी दर्शकों का प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। संयंत्र प्रबंधन ने नगरवासियों एवं संगीत प्रेमियों से इस सुरमयी संध्या में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *